Odisha Train Accident: ओडिशा में टिटलागढ़-रायपुर रूट पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

Odisha Train Accident: ओडिशा में टिटलागढ़-रायपुर रूट पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

ओडिशा में शुक्रवार देर रात टिटलागढ़ से रायपुर जा रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे यातायात बाधित हो गया। एक डिब्बा पटरी के किनारे अटक गया, जबकि दो पूरी तरह ट्रैक से नीचे गिर गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इस घटना के कारण टिटलागढ़-रायपुर रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

58218 रायपुर-टीटागढ़ पैसेंजर 3 घंटे 52 मिनट देरी से, 18005 समलेश्वरी एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट लेट, 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस 1 घंटा 02 मिनट लेट, 18425 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से और 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस 3 घंटे 32 मिनट लेट चल रही है। रेलवे अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रैक को क्लियर कर ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img