Noida Cyber Crime: नोएडा में LIC के रिटायर्ड अधिकारी से ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर एक करोड़ की ठगी

Noida Cyber Crime: नोएडा में LIC के रिटायर्ड अधिकारी से ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर एक करोड़ की ठगी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में साइबर अपराधियों ने LIC के रिटायर्ड अधिकारी और उनके परिवार को पांच दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर एक करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाया और वीडियो कॉल पर फर्जी अदालत लगाकर सुनवाई की, जहां अधिकारी की जमानत खारिज कर दी गई।

आरोपियों ने LIC अधिकारी से कहा कि उन पर 24 मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के डर से अधिकारी ने अपनी बैंक की एफडी तुड़वाई और आरोपियों के खाते में पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। साइबर अपराधियों ने फर्जी आईपीएस अधिकारी से भी वीडियो कॉल पर पूछताछ कराई, जिससे परिवार और अधिक डर गया।

पांच दिनों तक चले इस डिजिटल बंधक बनाने के खेल में आरोपी लगातार परिवार को निर्देश देते रहे और उन्हें किसी से संपर्क नहीं करने दिया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img