उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: राजस्व अधिकारियों को गुमराह करके जमीन अपने नाम की

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र में दादालाई जमीन को फर्जीवाड़ा करके अपने नाम करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने अपनी जमीन के साथ उनकी जमीन भी अपने नाम करवा ली। इस मामले में पीड़ित ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, मसूरी में रहने वाले आस मोहम्मद ने शिकायत दी है कि मसूरी में उनकी 175 वर्ग गज जमीन है, जिसमें उन्होंने 60 गज पर आवासीय भवन निर्मित किया हुआ है। आवासीय परिसर को उन्होंने किराये पर दे रखा है। आरोप है कि गांव में रहने वाली साबिर ने राजस्व अधिकारियों को गुमराह करके अपनी 58 गज जमीन के साथ उनकी जमीन को भी अपने नाम करवा लिया। फिर साबिर ने अपने बेटों फाजन, उस्मान, सद्दाम, इमरान, रिजवान, फरमान के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करके उनकी जमीन की रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा ली। इस मामले में उन्होंने शिकायत की, तो पुलिस ने भी जांच की। एसीपी का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img