उत्तर प्रदेश, नोएडा: जन सुविधा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने जन सुविधा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह सेंटर ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी-2 स्थित महागुन मार्ट की दुकान में चल रहा था। यहां फर्जी जन्मप्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, मृत्यु प्रमाणपत्र आदि दस्तावेज तैयार किए जाते थे। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बिसरख कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि महागुन मार्ट स्थित दुकान में संचालित जन सुविधा केंद्र में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने इस दुकान पर छापा मारा और दुकान मालिक समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दुकान मालिक अजय कुमार जायसवाल, अंकित कुमार, आकाश कुमार, विशेष कुमार, अमित विश्वकर्मा, आशुतोष पांडे, दीपक कुमार, शानू और सुखपाल के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला यह गिरोह इंडप्रिंट डॉट शॉप नाम की एक वेबसाइट के जरिए लोगों की जरूरत के हिसाब से फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी अजय ने बताया कि उसने जन सुविधा केंद्र चलाने के लिए परमिशन ले रखी थी। जन सुविधा केंद्र की आड़ में वह लोगों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज बनाकर उपलब्ध कराता था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह सीपीयू, दो लैपटॉप, एक फर्जी रेंट एग्रीमेंट, दो फर्जी जन्मप्रमाण पत्र, एक फर्जी आय प्रमाण, एक फर्जी पासपोर्ट कॉपी, एक एसएससी एडमिट कार्ड, एक पेटीएम मशीन, एक बिल बुक, तीन एटीएम कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, सात डायरी, एक सील मुहर, फर्जी बिजली के बिल और 10 मोबाइल फोन बरामद किए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img