Noida Crime: नोएडा पुलिस ने 16 साल बाद हत्यारोपी को दबोचा, 2 साल के बच्चे की हत्या कर नेपाल भाग गया था

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने 16 साल बाद हत्यारोपी को दबोचा, 2 साल के बच्चे की हत्या कर नेपाल भाग गया था

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने 16 साल से फरार 25,000 रुपये के इनामी हत्यारोपी संजय पुत्र रामसेवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सेक्टर-62 गोलचक्कर से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए संभव हुई।मामला वर्ष 2009 का है, जब एक पिता ने अपने 2 साल के बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए सेक्टर-58 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि संजय ने मासूम को पहले करंट लगाया और फिर जमीन पर पटककर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी नेपाल भाग गया था और लंबे समय तक वहां छिपा रहा।

पुलिस पूछताछ में संजय ने स्वीकार किया कि वह नोएडा में टीवी मैकेनिक का काम करता था और वादी के घर आता-जाता था, जिसका विरोध किया जाता था। इसी रंजिश में उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया और फरार हो गया। नोएडा पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और आखिरकार 16 साल बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img