नई दिल्ली: वित्तमंत्री ने केंद्र ने 5 अस्पतालों को दिया 9821 करोड़ रुपए का बजट

नई दिल्ली, 01 फरवरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2025-26 के बजट में राजधानी दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के अस्पतालों की बजट राशि में इजाफा किया है।

शनिवार को पेश केंद्रीय बजट के मुताबिक केंद्र के तहत आने वाले 5 बड़े अस्पतालों के बजट में वित्त मंत्री ने 884 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की है। वित्त वर्ष 2025-26 के मुताबिक दिल्ली में केंद्र सरकार के 5 अस्पतालों को 9821 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जबकि पिछले साल इन अस्पतालों को 8937 करोड़ रुपए का बजट दिया गया था। दिल्ली के इन पांच अस्पतालों में से एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को सबसे ज्यादा बजट आवंटित किया गया है। एम्स दिल्ली को 5200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

इसके अलावा सफदरजंग अस्पताल को 2179.58 करोड़ रुपए, राम मनोहर लोहिया अस्पताल को 1458.26 करोड़ रुपए, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुचेता कृपलानी अस्पताल को 800 करोड़ रुपए और कलावती सरन अस्पताल को 183.16 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। हालांकि, पिछले साल दिल्ली के उक्त 5 अस्पतालों को 8937 करोड़ रुपए का बजट दिया गया था। इसमें एम्स को 4523 करोड़ रुपए, सफदरजंग को 1874 करोड़ रुपए, राम मनोहर लोहिया को 1610 करोड़ रुपए, लेडी हार्डिंग और सुचेता कृपलानी को 750 करोड़ रुपए और कलावती सरन अस्पताल को 180 करोड़ रुपए का बजट मिला था।

अत्याधुनिक मशीनों के लिए मिले 650 करोड़
एम्स दिल्ली को आवंटित 5200 करोड़ रुपये की बजट राशि के बाबत एम्स की प्रवक्ता डॉ रीमा दादा ने कहा कि हमें इस साल पिछले साल के मुकाबले 700 करोड़ रुपये ज्यादा मिले हैं। हमने केंद्र सरकार से अत्याधुनिक मशीनों की खरीद के लिए 650 करोड़ रुपये की मांग की थी जो बजट राशि में वृद्धि से पूरी हो सकेगी। उन्होंने कहा, बजट का एक बड़ा हिस्सा डॉक्टरों, प्रोफेसरों व अन्य स्टाफ के वेतन भुगतान और 10% वेतन वृद्धि समेत एक इंक्रीमेंट और दो डीए पर खर्च होता है। साथ ही एक बड़ी राशि हर साल दवाईयां, पेट्रोल और सिक्योरिटी सहित आउटसोर्स स्टाफ पर खर्च की जाती है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img