उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: अटल टिंकरिंग लैब की से विज्ञान को और जानने का मौका मिलेगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। शहर के सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित होने से छात्रों को विज्ञान को और बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। इन 66 स्कूलों में छात्र लैब में विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स से संबंधित उपकरणों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे छात्रों में विज्ञान को लेकर आत्मविश्ववास बढ़ेगा। शनिवार को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विकसित भारत बनाए जाने को लेकर आम बजट पेश किया।इसमें शिक्षा को लेकर कई अहम घोषणा की गई। जिसमें देश के सभी सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित करने की घोषणा की।इस योजना का उद्देश्य कक्षा छठी से 12वीं तक के युवाओं के मन में जिज्ञासा, रचनात्मकता और कल्पना को बढ़ावा देना है और उनमें डिज़ाइन मानसिकता, कम्प्यूटेशनल सोच, अनुकूली शिक्षा, भौतिक कंप्यूटिंग आदि जैसे कौशल विकसित करना है। लैब में युवा नवाचार, कौशल सीख सकते हैं। लैब में युवा बच्चों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की अवधारणाओं को समझने के लिए उपकरणों और उपकरणों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। एटीएल में विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स, ओपन-सोर्स माइक्रोकंट्रोलर बोर्ड, सेंसर और 3डी प्रिंटर और कंप्यूटर पर शैक्षिक और सीखने वाले ”स्वयं करें” किट और उपकरण शामिल होंगे। इससे छात्र छात्राओं को काफी लाभ होगा और वे अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इससे युवाओं में विज्ञान को लेकर रुचि बढ़ेगी और वे इस लैब के माध्यम से उत्कृष्ट बन सकेंगे।

माध्यमिक स्कूलों में ब्रॉडबैंड लगने से भी छात्रों को होगा लाभ

आम बजट में वित्त मंत्री द्वारा सरकारी माध्यमिक स्कूलों में ब्रॉडबैंड लगाए जाने की घोषणा से शहर में शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार आएगा। शहर में 50 माध्यमिक स्कूल है जहां बड़ी संख्या में बच्चे अपना भविष्य बनाने को लेकर शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। यहां इन स्कूलों में इंटरनेट होने से कई तरह का लाभ होगा। स्मार्ट क्लास रूम में छात्र छात्राएं पढ़ाई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी इंटरनेट के माध्यम से आसानी से ले सकेंगे।वे ऐसे पाठों को आसानी से पढ़ सकेंगे, जिन्हें समझने के लिए उन्हें ट्यूशन की मदद लेनी पड़ती है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img