Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

कैबिनेट मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बीच बड़ा बयान : “नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है तब से उड़न खटोले पर है, ये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी एमएलए और मंत्रियों की आवाज है”

कैबिनेट मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बीच बड़ा बयान : "नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है तब से उड़न खटोले पर है, ये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी एमएलए और मंत्रियों की आवाज है"

कैबिनेट मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बीच बड़ा बयान : “नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है तब से उड़न खटोले पर है, ये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी एमएलए और मंत्रियों की आवाज है”

 

चंडीगढ़ 31 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि “नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है तब से उड़न खटोले पर है, ये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी विधायकों और मंत्रियों की आवाज है। विज बोले चुनाव के दौरान उन्हें किसी बड़े नेता ने हराने की कोशिश की और उनपर हमला हुआ ,आज 100 से ज्यादा दिन बीत चुके है लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता, विज की नाराजगी उनके शब्दों के साथ साथ उनके गानों में भी सुनाई दे रही है”।

श्री विज आज पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

मंत्री अनिल विज ने कहा कि “फिर भी यह बहुत ही गंभीर बात है और गंभीर बात इसलिए है कि हमारे मुख्यमंत्री उड़न खटोले से नीचे नहीं उतरते, जिस दिन से मुख्यमंत्री जी बने हैं उसे दिन से उड़न खटोले पर ही है नीचे उतरे तो जनता के दुख दर्द को देखें”।

उन्होंने कहा “अंबाला छावनी की जनता ने मुझे सात बार यहां (अंबाला) से विधायक बनाया है और अंबाला छावनी के काम रुकेंगे, तो उसके लिए मुझे जो भी करना पड़ेगा मैं करूंगा, आंदोलन करना पड़ेगा तो आंदोलन करूंगा, जान देनी पड़ेगी तो जान दूंगा, भूख हड़ताल करनी पड़ेगी तो भूख हड़ताल करूंगा”।

उन्होंने कहा कि “मैंने सातवीं बार चुनाव जीतने के एक सप्ताह के भीतर भीतर सार्वजनिक मंच से, (जिन लोगों ने मुझे चुनाव में हरने की भूमिका अदा की थी, चाहे वह अधिकारी थे, कर्मचारी थे या कुछ छुटभैया नेता थे),उनकी बात कही थी, इसके बाद मैंने विभिन्न अधिकारियों को लिखकर भी दिया है लेकिन 100 दिन बीत गए, ना मुझसे पूछा गया और ना ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई”।

विज ने कहा कि “पहले तो मुझे शक था कि किसी बड़े नेता के आशीर्वाद से मुझे हराने का यहां पर प्रयास किया गया और यहां तक भी हुआ कि मुझे मरवाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब उन पर कार्रवाई न करने से मुझे विश्वास हो गया। क्योंकि मैं सबसे सीनियर नेता हूं और मैं कह रहा हूं कि मुझे हराने के खिलाफ कार्रवाई की गई है तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए थी यदि कार्रवाई नहीं करो तो कम से कम तबादला तो किया जाना ही चाहिए था और पार्टी से तो निकल ही जाना चाहिए था। परंतु 100 दिन तक कुछ भी नहीं किया गया और अब करें ना करें मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता”।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें