Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: अमर सैनी
नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। ये आरोपी मोबाइल टावरों से कीमती रेडियो रिसीवर यूनिट चोरी करने में शामिल थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों के पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस और दो रेडियो रिसीवर यूनिट बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए उपकरणों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। बदमाश लंबे समय से नोएडा और आसपास के इलाकों में मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चुराकर उन्हें अवैध रूप से बेचने का काम कर रहे थे।
डीसीपी सेंट्रल जॉन शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बिसरख थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अब इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये चोरी का सामान कहां बेचा जाता था। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नोएडा में मोबाइल टावर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे


