Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल, छह गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल, छह गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए महंगे मोबाइल, हथियार और चोरी की कार बरामद की है। बिसरख पुलिस ऐस सिटी गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद टोयोटा कोरोला एल्टिस कार आती दिखी, जिसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख दो बदमाश कार से उतरकर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाशों की पहचान अजीत कुमार और विशाल के रूप में हुई है। इनके चार अन्य साथी देशराज उर्फ लुक्का, धीरज, मोहित और संदीप कुमार को भी कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से पांच एप्पल स्मार्टफोन, दो एप्पल स्मार्टवॉच, एक एप्पल ईयरबड्स, एक ग्राइंडर कटर, दो तमंचे, जिंदा कारतूस और एक चोरी की टोयोटा कोरोला एल्टिस कार बरामद की। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें