उत्तर प्रदेश, नोएडा: परिवहन सेवा से जुड़ेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।वेस्ट यूपी के 17 जिलों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के साथ मिलकर रूट चार्ट तैयार किया जा रहा। रोडवेज बसों के संचालन के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। वहां से अनुमति मिलने के बाद बसें संचालित होंगी। इससे लोगों को एयरपोर्ट आने-जाने में आसानी होगी।

परिवहन सेवा से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार मंडल के जिले जोड़े जाएंगे। इस दायरे में उत्तरप्रदेश और दिल्ली समेत हरियाणा और राजस्थान के करीब 24 जिले आ रहे। फिलहाल मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और आगरा मंडल के जिलों को इससे जोड़ने के प्रयास किए जा रहे। अभी जेवर में बन रहे एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कोई विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं है। मेट्रो, नमो भारत परियोजना शुरू होने में कई वर्ष लग सकते है। ऐसे में बसों से एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी दी जाएगी।

इन शहरों को कनेक्ट करने का प्लान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को परिवाहन सेवा से मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी तक बसें संचालित करने की योजना बनाई जा रही। उड़ानें संचालित होने से पहले ही बस सेवा शुरू करने का दावा है। इसके शुरू हो जाने के बाद भविष्य में गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, फरीदाबाद, पलवल, मेवात (नूंह), भिवानी, महेंद्रगढ़ तक भी बसें चलेंगी।

सिटी बस सेवा के तहत 23 रूट का निर्धारण
नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण ने 23 रूट पर ई-बसों के संचालन का चार्ट तैयार किया है। शहर में चलने वाले सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी। ये बस 9 मीटर और 12 मीटर की होंगी। यानी अधिकतम 35 सीटर की बस होंगी। इनकी संख्या 500 के आसपास होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img