उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्रयागराज जा रही महिला और युवती के साथ बस के कंडक्टर ने की अश्लील हरकत

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।एक निजी बस में सवार होकर अपने परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान करने जा रही महिला के साथ बस के कंडक्टर ने समान चढ़ाते समय अश्लील हरकत की। पीड़िता के अनुसार उक्त बस में बैठी मासूम लड़की ने भी उसे बताया कि उसके साथ बस के कंडक्टर ने समान चढ़ाते समय अश्लील हरकत की थी। इस मामले में पीड़िता ने थाना बीटा- दो में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि मंगलवार रात को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी बड़ी बहन और परिवार के अन्य लोगों के साथ प्रयागराज जा रही थी। पीड़िता के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे की जीरो पॉइंट पर वह बस पकड़ने के लिए बस के इंतजार में थी। बस रात 11 बजे के करीब आई। बस के कंडक्टर योगेश कुमार द्वारा उसका सामान बस में चढ़ाते समय अचानक उसकी कमर और सीने पर हाथ फेरते हुए अश्लील हरकत की गई। इस घटना को उसकी बहन और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने देखा। उन लोगों ने शोर मचाया। पीड़िता के अनुसार इसी बीच बस की लास्ट बर्थ पर बैठी एक छोटी लड़की ने उन्हें बताया कि सामान चढ़ाने के समय बस के कंडक्टर ने उसे भी मौलेस्ट किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img