उत्तर प्रदेश, नोएडा: डंपिंग ग्राउंड से प्रभावित 16 किसानों को मिले 10 करोड़ रुपए के चेक

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 34वें स्थापना दिवस पर किसानों को बड़ी राहत मिली है। प्राधिकरण ने असतौली गांव के डंपिंग ग्राउंड से प्रभावित 16 किसानों को 10 करोड़ रुपए से अधिक के मुआवजे के चेक वितरित किए।
यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्धनगर दौरे के दौरान लिया गया, जब जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उनके समक्ष डंपिंग ग्राउंड का मुद्दा उठाया था। विधायक ने किसानों को आश्वस्त किया कि जनपद के तीनों प्राधिकरणों को मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों की लंबित समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों के योगदान को सराहा और कहा कि जनपद में चल रही बड़ी परियोजनाएं किसानों की भागीदारी का ही परिणाम हैं। उन्होंने पहले की सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि तब किसानों की जमीनों के लिए उन पर गोलियां चलाई जाती थीं, लेकिन आज किसान खुद विकास में भागीदार बन रहे हैं।प्राधिकरण के अधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश का विकास किसानों की सहमति के बिना संभव नहीं है। उन्होंने आग्रह किया कि किसानों की आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जाएं, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर और खुशहाल हो सके।इससे पहले जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह, लक्ष्मी वीएस, प्रेरणा सिंह,विशेष कार्याधिकारी गिरीश झा व जनरल मैनेजर (परियोजना) एके सिंह, जनरल मैनेजर (प्लानिंग) नीलू सहगल, आरके भारती, सीनियर मैनेजर नागेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ अधिसूचित ग्रामों व ज़ेवर विधानसभा के सेक्टरों के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की ।धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सभी ग्रामों में एक कार्य योजना के माध्यम से विकास कार्य कराए जाएं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img