उत्तर प्रदेश, नोएडा: कर्मचारी की संदिग्ध मौत, बिलासपुर के पास मिला शव

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे के पास एक कंपनी कर्मचारी का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक शव की पहचान ककोड़ कोतवाली के अलौदा जागीर निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई। वह सोमवार को अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार शाम को सुरेंद्र का शव बिलासपुर कस्बे के पास मिला। शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह शराब पीने के आदी थे। संभवतः अत्यधिक शराब का सेवन के कारण उसकी मृत्यु हुई है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img