Delhi Elections: झिलमिल कॉलोनी में जनता ने किया बदलाव का समर्थन, केजरीवाल की नीतियों पर उठाए सवाल
रिपोर्ट: रवि डालमिया
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक पार्टियां लगातार जनता से मिलकर उन्हें नए वादे देने और समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। इसी दौरान शाहदरा विधानसभा के झिलमिल कॉलोनी क्षेत्र में टॉप स्टोरी के संवाददाता ने जब स्थानीय लोगों से बात की, तो उनका कहना था कि इस बार वे बदलाव चाहते हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों से अरविंद केजरीवाल ने केवल झूठ बोला है। उन्होंने याद दिलाया कि केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। अब फिर से वह वही वादा कर रहे हैं कि अगले 5 साल में यमुना को साफ करेंगे, लेकिन लोग अब विश्वास नहीं करना चाहते।
जब उनसे पूछा गया कि केजरीवाल द्वारा फ्री पानी और बिजली की योजना पर क्या राय है, तो लोगों ने कहा कि वह पानी तो दे रहे हैं, लेकिन वह साफ पानी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में फ्री पानी का क्या फायदा? वहीं, बिजली के मामले में भी लोग असंतुष्ट हैं, क्योंकि चार महीने तो बिजली फ्री दी जाती है, लेकिन अगले चार साल में इसके लिए पैसे वसूल किए जाते हैं। इस बार जनता ने मन बना लिया है कि दिल्ली में बदलाव की आवश्यकता है और वे दूसरे दल को भी एक मौका देना चाहते हैं।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ





