Noida Crime: नोएडा में विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

Noida Crime: नोएडा में विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एक गैंग का पर्दाफाश किया है, जो विद्युत ट्रांसफार्मरों से कीमती तेल चोरी करने में सक्रिय था। फेस-3 थाना पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 350 लीटर चोरी हुआ ट्रांसफार्मर का तेल, चोरी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त दो कार बरामद की गई हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा जॉन ने बताया कि ये शातिर चोर लंबे समय से नोएडा के विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी कर रहे थे। अब तक इन चोरों ने विद्युत विभाग को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है। चोरी किया हुआ तेल दिल्ली के नांगलोई इलाके में बेचा जाता था।

पुलिस अब उन लोगों की पहचान कर रही है, जो चोरी किया गया तेल खरीदते थे। अधिकारियों का कहना है कि इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी करने वाले उपकरण और घटना में इस्तेमाल की गई दो कारें भी बरामद की हैं। यह खुलासा फेस-3 थाना पुलिस ने किया। अधिकारी इस गैंग की अन्य गतिविधियों की जांच कर रहे हैं। यह गैंग अब तक विद्युत विभाग को लाखों रुपए का चूना लगा चुका है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है, और उम्मीद है कि जल्द ही गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img