Delhi Elections: शाहदरा के भाजपा उम्मीदवार संजय गोयल ने कहा, शाहदरा में बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार
रिपोर्ट: रवि डालमिया
शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार संजय गोयल ने अपने चुनाव कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। इस मौके पर शाहदरा जिला प्रभारी अनिल गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक गावा, झिलमिल वार्ड के निगम पार्षद पंकज लूथरा, दिलशाद गार्डन वार्ड की निगम पार्षद प्रीति समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेस को संबोधित करते हुए संजय गोयल ने कहा कि अगर शाहदरा में भाजपा की विधायक चुनी जाती हैं तो यहां ट्रिपल इंजन की सरकार की तरह विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि सांसद भाजपा के हैं, निगम पार्षद भाजपा के हैं और अब विधायक भी भाजपा के होंगे तो इलाके की समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा।
संजय गोयल ने केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में केवल वादे ही किए गए। न तो सड़कों का निर्माण हुआ, न टूटी नालियां सही की गईं और न ही लोगों को साफ पीने का पानी मिला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही शाहदरा में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शुरू किया जाएगा।
संजय गोयल ने लोगों से अपील की कि वे भाजपा को जिताकर शाहदरा विधानसभा में बदलाव और तेजी से विकास का रास्ता सुनिश्चित करें।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ


