Up Day Begins At Noida: नोएडा में तीन दिवसीय ‘यूपी दिवस’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

Up Day Begins At Noida: नोएडा में तीन दिवसीय ‘यूपी दिवस’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में तीन दिवसीय ‘यूपी दिवस’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने उद्घाटन किया और उत्तर प्रदेश के विकास व सांस्कृतिक धरोहर का जश्न मनाने की अपील की। 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार ने हर साल 24 जनवरी को ‘यूपी दिवस’ मनाने की परंपरा शुरू की थी।

इस वर्ष ‘यूपी दिवस’ की थीम प्रयागराज महाकुंभ पर आधारित है। इस पर बोलते हुए प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि कुंभ महापर्व विश्व का सबसे बड़ा तीर्थ स्थान है और इसे बढ़ावा देने के प्रयासों में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम में सौ से अधिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रभारी मंत्री ने नोएडा की विकास गाथा पर आधारित गैलरी का दौरा किया और नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित अन्य जिलों के स्टॉल का निरीक्षण किया।

उन्होंने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना से संबंधित स्टॉल पर भी चर्चा की। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिलाधिकारी मनीष वर्मा और एसीईओ समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। ‘यूपी दिवस’ के इस आयोजन ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत और औद्योगिक प्रगति को प्रमुखता से प्रदर्शित किया।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img