नई दिल्ली: एनसीसी घुड़सवारी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

नई दिल्ली, 19 जनवरी : एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 में राष्ट्रीय स्तर की अंतर-निदेशालय एनसीसी घुड़सवारी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान देश भर से 40 सीनियर डिवीजन और 20 सीनियर विंग कैडेटों ने घुड़सवारी प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस अवसर पर एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने दिल्ली छावनी के 61 कैवलरी ग्राउंड में विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ राइडर (संयुक्त) श्रेणी में अंश कर्णावत व वड्लमुडी लोकेश, सर्वश्रेष्ठ राइडर (लड़कियां) श्रेणी में भूमिका कंवर और सर्वश्रेष्ठ राइडर रनर अप (लड़कियां) श्रेणी में स्वर्णिका राठौर को पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ टेंट पेगर के लिए डॉ. रूप ज्योति शर्मा ट्रॉफी हर्षित सिंह और डीजी आरवीएस ट्रॉफी वतनदीप सिंह ने जीती। उन्होंने बताया, एनसीसी के 12 एनसीसी निदेशालयों में 20 घुड़सवारी इकाइयां हैं, जिनमें 294 घोड़े मौजूद हैं। इनके माध्यम से कैडेटों को समन्वय, शक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास, लचीलापन और अडिग खेल कौशल जैसे कौशल विकसित करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img