उत्तर प्रदेश, नोएडा: 4800 करोड़ रुपये का होगा निवेश, एक्सप्रेसवे के किनारे प्लॉट की बढ़ी डिमांड

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। यूपी के शो-विंडो में रेकॉर्ड विकास की नई लहर आ रही है। नोएडा में निवेश का एक नया दौर शुरू होने जा रहा है, जहां 18 नई कंपनियां लगभग 4800 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही हैं। यह निवेश न केवल क्षेत्र के विकास में योगदान करेगा, बल्कि 16 हजार लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। इन कंपनियों का निवेश औद्योगिक, संस्थागत, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों में होगा। इसको गति देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी तेज कर दी है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए शासन की तरफ से 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश का टारगेट दिया गया था। अब तक 315 परियोजनाओं को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार किया जा चुका है, जिनसे 78 हजार 563 करोड़ रुपये के निवेश आने का अनुमान है। ऐसे में प्राधिकरण ने 87.29 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर लिया है। ये 315 कंपनियां तीन लाख 64 हजार 763 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देंगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अब पांच नई कंपनियां अपनी परियोजनाएं लाने के लिए तैयार हैं। इनसे अनुबंध हो चुका है। ये कंपनियां 1517 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। 4240 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देंगी। इसके अलावा 13 और नई कंपनियां नोएडा में निवेश के लिए तैयार हैं। ये कंपनियां 3253 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी और 11 हजार 770 लोगों को रोजगार देंगी।

निवेश के लिए हुए एमओयू
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अब तक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सबसे ज्यादा औद्योगिक संपत्ति से जुड़ी 159 कंपनियां निवेश के लिए एमओयू कर चुकी हैं। इनके अलावा संस्थागत संपत्ति से जुड़ी 118, व्यावासयिक एरिया की 22 और ग्रुप हाउसिंग की 16 कंपनियां हैं। ऐसे में कुल 315 कंपनियां निवेश के लिए एमओयू कर चुकी हैं।

एक्सप्रेसवे किनारे प्लॉट आवंटित होंगे
अधिकारियों ने बताया कि सभी कंपनियों को जमीन आवंटित की जा चुकी है। आने वाले कुछ सालों में इनमें उत्पादन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जिससे लोगों को रोजगार मिलने लगेंगे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्थित सेक्टर-161, 162, 163, 164, 165, 166, 167 आदि सेक्टर में नई कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जा रहे हैं।

Read More: Noida Fire: नोएडा की प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img