Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad: फरीदाबाद की बेटी डॉक्टर अनुभवा महाजन को राष्ट्रपति एट होम कार्यक्रम का निमंत्रण

Faridabad
Faridabad: फरीदाबाद की बेटी डॉक्टर अनुभवा महाजन को राष्ट्रपति एट होम कार्यक्रम का निमंत्रण

Faridabad: फरीदाबाद की बेटी डॉक्टर अनुभवा महाजन को राष्ट्रपति एट होम कार्यक्रम का निमंत्रण

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad की डॉक्टर अनुभवा महाजन को 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रपति एट होम कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। यह सम्मान उन्हें उनके एनजीओ द्वारा इनविजिबल डिसेबिलिटी से पीड़ित लगभग 50,000 लोगों का इलाज करने और उनकी मदद करने के लिए दिया गया है। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी विशेष रूप से उनके घर पर निमंत्रण पत्र लेकर पहुंचे और यह सम्मानजनक पत्र सौंपा।

Faridabad की डॉ. अनुभवा महाजन ने निमंत्रण प्राप्त करने पर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके समाजसेवी कार्यों का सम्मान है। उन्होंने अपने कार्यों को और भी ज्यादा दृढ़ता से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। डॉ. अनुभवा पेशे से एक डेंटिस्ट हैं और खुद इनविजिबल डिसेबिलिटी (नसों की बीमारी) से जूझ रही हैं। अपनी इस पीड़ा के कारण उन्होंने एक एनजीओ की स्थापना की और इस क्षेत्र में लोगों की मदद करना शुरू किया। उनके एनजीओ ने नसों की बीमारी, कम दिखाई देना, गूंगा या बहरा होना, थैलेसीमिया और होमोफीलिया जैसी बीमारियों से पीड़ित 50,000 लोगों को राहत पहुंचाई है।

डॉ. अनुभवा ने बताया कि उनके पिता, जो एक उद्योगपति हैं, एनजीओ के वित्तीय प्रबंधन का पूरा ध्यान रखते हैं और सीएसआर फंड का इंतजाम भी करते हैं ताकि किसी तरह की धन की कमी समाज सेवा में बाधा न बने। इस मौके पर उनके माता-पिता ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का पल है। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने भी डॉक्टर अनुभवा के समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। राष्ट्रपति एट होम कार्यक्रम में भाग लेकर डॉक्टर अनुभवा महाजन अपने नेक कार्यों को एक नई पहचान देने के लिए तत्पर हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें