Delhi Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, भीकाजी कामा में ऑडी ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत

Delhi Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, भीकाजी कामा में ऑडी ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आज सुबह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने मल्टी-पर्पज यूटिलिटी व्हीकल को टक्कर मार दी। घटना भीकाजी कामा प्लेस के पास हुई, जहां धौला कुआं से आ रही एसयूवी और साउथ एक्सटेंशन से आ रही ऑडी कार आपस में भिड़ गईं। टक्कर के बाद एमयूवी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ऑडी कार का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त दोनों गाड़ियों में ड्राइवर के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img