उत्तर प्रदेश,  गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरों को लगी गोली

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश,  गाजियाबाद। शहर में गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से चली गोली के दौरान दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। हिरासत में पूछताछ पर एक ने अपने आपको केतन पुत्र यशवीर निवासी खामपुर, बागपत बताया है जबकि दूसरा आफताफ पुत्र गयासुद्दीन दिल्ली के वेलकम इलाके का रहने वाला है। दोनों शातिर किस्म के लुटेरे और राह चलते लोगों से लूटपाट व स्नेचिंग कर फरार हो जाते हैं। अभियुक्तों से पुलिस दो तमंचे, कारतूस, 5300 रुपये और दिल्ली के शकरपुर इलाके से चोरी की गई बाइक बरामद की है।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात कौशांबी थाना पुलिस लुंबिनी अपार्टमेंट के निकट चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध यूपी गेट की ओर से आते दिखने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय बाइक मोड़कर यूपी गेट की ओर भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया। बदमाशों ने अपनी बाइक एलीवेटेड रोड के उतार के पास ऊबड़ खाबड़ रास्ते पर उतार दी, जहां बाइक गिर पड़ी और बदमाशों ने पुलिस से घिरा देख गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों को पैर में गोली लगने के बाद हिरासत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

दोनों पर लूट और स्नेचिंग के दर्जनों मुकदमें
एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि गोली लगने के बाद पुलिस हिरासत में केतन और आफताब उर्फ लुकमान ने बताया कि हम लोग राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल और सोने की चेन लूटते हैं। दोंनो के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने जैसे दर्जनों संगीन मुकदमें दर्ज हैं और कई बार जेल भी चुके हैं। पुलिस ने अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला तो केतन के खिलाफ दिल्ली एनसीआर के विभिन्न थानों में दो दर्जन स्नेचिंग, चोरी, लूट वह पुलिस पर गोली चलाने के मामले में मिले। इसी तरह आफताब उर्फ लूकमान पुत्र ग्यासुद्दीन उर्फ गयाज अहमद उर्फ गयाज के खिलाफ लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमें हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img