Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के दनकौर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल
रिपोर्ट: अमर सैनी
Greater Noida Crime: बीती देर रात दनकौर पुलिस की चेकिंग के दौरान सर्विस रोड पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।
मौके से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और चोरी की गई सैटरिंग प्लेट समेत अन्य सामान बरामद किया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, ये बदमाश हाल ही में अट्टा फतेहपुर गांव में एक ठेकेदार के यहां चोरी की घटना में शामिल थे। इन पर पहले से भी कई आपराधिक मामलों की जांच चल रही है।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई


