उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ RRTS कॉरिडोर, रविवार शाम पांच बजे से नमो भारत में दिल्ली तक कर सकेंगे यात्रा, 150 रुपये होगा किराया

अभिषेक ब्याहुत

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन करेंगे। इस खंड पर 5 जनवरी को शाम पांच बजे से यात्री परिचालन शुरू होगा। मेरठ, मोदीनगर और गाजियाबाद से दिल्ली और नोएडा जाने के ल‌िए लोग नमो भारत ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे। मेरठ साउथ से न्यू अशोक‌ नगर (दिल्ली) तक का किराया 150 रुपये होगा। प्रीमियम क्लास में जाने वालों को 225 रुपये खर्च करने होंगे। मेरठ साउथ से आनंद विहार तक का टिकट 130 रुपये का होगा, जबकि प्रीमियम क्लास में मेरठ साउथ से आनंद विहार तक यात्रा करने के लिए 195 रुपये खर्च करने होंगे।

रविवार शाम से मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक आरआरटीएस कॉरिडोर ऑपरेशनल होने के बाद 55 किमी के इस रूट पर हर 15 मिनट में नमो भारत ट्रेन उपलब्ध होगी। इस सेक्शन पर परिचालन शुरू होने से मेरठ शहर अब नमो भारत के जरिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधा जुड़ गया है। इससे यात्रा का समय एक तिहाई कम हो जाएगा, जिससे यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ की यात्रा सिर्फ 40 मिनट से कम समय में कर सकेंगे।साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच 42 किमी के खंड पर संचालित नमो भारत ट्रेनों से अब तक 50 लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं। दिल्ली में न्यू अशोक नगर से सराय काले खां और मेरठ में मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। नमो भारत परियोजना का मूलमंत्र मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन रहा है। पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप, इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाना है, जिससे सार्वजनिक परिवहन के पक्ष में मोडल शिफ्ट को बढ़ावा मिले।

यात्रा के दूसरे साधनों से जोड़ती है नमो भारत
नमो भारत स्टेशनों को इस तरह से डिजाइन और निर्मित किया गया है कि वे जहाँ भी संभव हो, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन जैसे मौजूदा सार्वजनिक परिवहन के साधनों से सहजता से जुड़े रहें। इसे संभव बनाने के लिए, एनसीआरटीसी को निर्माण के दौरान कई तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें जटिल इंजीनियरिंग बाधाएं भी शामिल थीं, लेकिन यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें सफलतापूर्वक पार कर लिया गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img