उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार है गाजियाबाद, रविवार सुबह साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पहुंचेंगे मोदी

अभिषेक ब्याहुत

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए गाजियाबाद तैयार है। पीएम हिंडन एयरफोर्स से सड़क मार्ग के द्वारा आरआरटीएस स्टेशन पहुंचेंगे। हालांकि कोहरे या मौसम खराब होने की स्थिति में वह दिल्ली से सड़क मार्ग से भी साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन आ सकते हैं। एयरफोर्स स्टेशन से मोहननगर होते हुए पूरे लिंक रोड को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मी सफाई और पानी का छिड़काव कर रहे हैं। डिवाइडर पेंट किए गए हैं। सड़क पर व्हाइट पेंट से मार्किंग की जा रही है। सड़क के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ भारत सरकार की तमाम योजनाओं वाले होर्डिंग लगाए गए हैं।
पुलिस आयुक्त अजय मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान उनके काफिले के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। इस दौरान सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से करणगेट गोलचक्कर, दूसरी ओर नागद्वार और मोहनगर होते हुए लिंक रोड रविवार सुबह सात बजे से कमर्शिलय व्हीकल की एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि परेशान से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। प्रधानमंत्री साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में सवार होकर 12 किमी के नए सेक्शन पर न्यू अशोक नगर तक यात्रा कर सकते हैं।पुलिस आयुक्त अजय मिश्र ने बताया कि पीएम के प्रोग्राम के दौरान गाजियाबाद पुलिस और पीएसी के 1700 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। पूरे रूट पर शनिवार की सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जवान पूरे रूट पर कड़ी निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा डयूटी में 43 राजपत्रित अधिकारी तैनात रहेंगे। पूरे रूट पर सादे कपड़ो में भी पुलिस तैनात रहेगी। साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन के आसपास पांच सौ मीटर की परिधि में आने वाली इमारतों पर भी सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहेंगे।

पीएम लेंगे पहला टिकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर तक टिकट लेकर यात्रा करने वाले पहले यात्री होंगे। उनके साथ ट्रेन में स्कूल बच्चे, एनसीआरटीसी के कर्मचारी – अधिकारी और एसपीजी से क्लीयरेंस पाए लोग सवार हो सकेंगे। पीएम की ट्रेन से पहले पायलट ट्रेन भी साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के लिए रवाना होगी।

अधिकारियों की लगाई गई डयूटी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन के अधिकारियों की डयूटी लगा दी गई है। एडीएम सिटी गंभीर सिंह हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात रहेंगे। उन्हें स्वागत कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। एसडीएम सदर अरुण दीक्षित स्वागत कार्यक्रम के साथ ही जलपाल की व्यवस्था देखेंगे। तहसीलदार रवि कुमार सिंह और नायब तहसीलदार सौरभ हिंडन हैलीपैड व्यवस्था संभालेंगे। तहसीलदार लोनी जयप्रकाश को लाउंज में जनप्रतिनि‌धियों के स्वागत सत्कार की जिम्मेदारी दी गई है। साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के प्रभारी सीडीओ अभिनव गोपाल होंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img