उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: गोष्ठी में 67 कवियों की रचनाएं सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। कविनगर स्थित रामलीला मैदान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। साढ़े पांच घंटे में चले कार्यक्रम में 67 रचनाकारों ने सर्वश्रेष्ठ रचनाओं का पाठ किया। इस दौरान विभिन्न रचनाकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में कवि नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष चीफ सिविल वार्डन ललित जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार रवि अरोड़ा और वरिष्ठ कवि डॉ. चेतन आनंद ने अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में काव्य पाठ सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और तालियां बजाकर खूब सराहना की। इस दौरान ऋचा सूद के लघु उपन्यास एग्रीमेंट का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमा सिंह ने की। कार्यक्रम संयोजक राज कौशिक ने बताया कि सभी रचनाकारो की पढ़ी गई रचनाओं को पुस्तक रूप में प्रकाशित किया जाएगा। इसका विमोचन 22 जनवरी 2025 को हिंदी भवन में होगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img