उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: जीडीए के प्रवेश द्वार पर स्कैनिंग व मेटल डिटेक्टर मशीन लगेगी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।जीडीए कार्यालय की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसको लेकर कार्यालय के प्रवेश द्वार पर स्कैनिंग व मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई जाएगी। फिर कार्यालय परिसर में आने वाले व्यक्तियों की पुख्ता चेकिंग करने के बाद भी उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। जीडीए में रोजाना 120 से अधिक लोग विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं। इनकी पहले स्वागत कक्ष से पर्ची बनाई जाती है, जिसके बाद यह मुख्य द्वार से अंदर जाते हैं। लेकिन परिसर में जाने वाले लोगों की जांच नहीं होती है। लेकिन अब इस व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। कार्यालय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब प्राधिकरण के मुख्य द्वार पर स्कैनिंग व मेटल डिटेक्टर मशीन लगाने का फैसला लिया गया है। ताकि स्वागत कक्ष से पर्ची बनवाने के बाद व्यक्ति के मुख्य द्वार पर जांच भी की जाए। पूरी चेकिंग करने के बाद ही उसे प्राधिकरण कार्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह बताते हैं कि प्राधिकरण की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कई बार लोग बिना काम के ही कार्यालय में घूमते रहते हैं। इसे रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा रही है

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img