NDMC कंट्रोल कमांड सेंटर से वर्षा की निगरानी, कुलजीत सिंह चहल ने 11 शिकायतों का समाधान किया

NDMC कंट्रोल कमांड सेंटर से वर्षा की निगरानी, कुलजीत सिंह चहल ने 11 शिकायतों का समाधान किया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आज एनडीएमसी कंट्रोल रूम का दौरा किया और वर्षा के कारण प्रभावित सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और वर्षा के दौरान उत्पन्न समस्याओं का समाधान त्वरित तरीके से किया गया। चहल ने बताया कि दिनभर हुई वर्षा में केवल एक-दो जलभराव की शिकायतें आईं। शंकर रोड पर जलभराव की शिकायत मिलने पर तुरंत समाधान किया गया। वहीं, हैली रोड पर पेड़ का हिस्सा गिरने की सूचना मिलने पर भी कर्मचारियों को त्वरित रूप से तैनात किया गया ताकि किसी को भी परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत एनडीएमसी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से वर्षा की निगरानी की जा रही थी। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया गया कि प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहे। चहल ने स्वयं कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से स्थिति का जायजा लिया और अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने की घटनाओं की भी निगरानी की। इस दौरान 11 बिजली बाधित होने की शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिनका समाधान जल्द किया गया। कुछ स्थानों पर पेड़ों की पत्तियां गिरने के कारण बैलमाउथ में जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, जैसे अरविंदो मार्ग, अकबर रोड, कनॉट प्लेस, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, पुराना किला, पंचकुइंया रोड और अफ्रीका एवेन्यू पर। इन स्थानों पर एनडीएमसी कर्मचारियों ने त्वरित रूप से सफाई की और जल निकासी को सुचारू किया।

चहल ने यह भी बताया कि एनडीएमसी निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति कर रहा है। एक स्थान पर एमसीबी गड़बड़ी की शिकायत आई थी, जो एनडीएमसी की नहीं थी, और एक अन्य स्थान पर बिजली के केबल में फॉल्ट था, जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे बारिश के दौरान उत्पन्न किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें और नागरिकों की सुविधा के लिए 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रखें। चहल ने कहा, “एनडीएमसी का दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करे और आकस्मिक परिस्थितियों, जैसे भारी वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति को शीघ्रता से संभाले, ताकि नागरिकों और आगंतुकों को परेशानी मुक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।”

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img