Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

डेब्यू टेस्ट में Corbin Bosch का धमाल, इतिहास रचते हुए बनाए अनोखे रिकॉर्ड

Corbin Bosch
डेब्यू टेस्ट में Corbin Bosch का धमाल, इतिहास रचते हुए बनाए अनोखे रिकॉर्ड

डेब्यू टेस्ट में Corbin Bosch का धमाका: गेंद और बल्ले से रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान के पहले टेस्ट मैच में Corbin Bosch ने अपने डेब्यू में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। सेंचुरियन में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोर्बिन ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

Corbin Bosch: गेंदबाजी से की पाकिस्तान की कमर तोड़ दी

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 211 रन का स्कोर खड़ा किया। लेकिन इस छोटे से स्कोर तक पहुंचने के लिए भी पाकिस्तानी टीम को संघर्ष करना पड़ा। डेब्यू कर रहे कोर्बिन बॉश ने 15 ओवर में 63 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने कप्तान शान मसूद, साउद शकील, आमेर जमाल, और नसीम शाह को पवेलियन की राह दिखाई। उनकी गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान का स्कोर बड़ा नहीं हो सका।

Corbin Bosch Profile - Cricket Player South Africa | Stats, Records, Video

बल्लेबाजी में भी दिखाया दम, 81 रनों की यादगार पारी

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी की शुरुआत भी खराब रही, और टीम के 7 विकेट सिर्फ 191 रन पर गिर चुके थे। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में Corbin Bosch ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को न सिर्फ बचाया बल्कि बढ़त भी दिला दी।

नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए कोर्बिन ने 93 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने पहले कगिसो रबाडा और फिर डेन पेटरसन के साथ अहम साझेदारियां कीं।

Corbin Bosch Bosses Pakistan; Becomes First South African To Achieve Rare  Feat | cricket.one - OneCricket

इतिहास में दर्ज हुआ बॉश का नाम

Corbin Bosch अब साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में 4 विकेट लेने के साथ 50+ रनों की पारी खेली। इसके अलावा, वे नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के मिलन रथनायके का रिकॉर्ड (72 रन) तोड़ दिया, जो इसी साल बना था।

भारतीय रिकॉर्ड भी टूटा

Corbin Bosch की पारी ने बलविंदर सिंह संधू का 41 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। संधू ने 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में 71 रन बनाए थे। इस साल यह रिकॉर्ड दो बार टूटा है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण मुकाबला

यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जा रहा है, और इसका परिणाम भारतीय टीम की डब्ल्यूटीसी फाइनल में एंट्री पर भी असर डाल सकता है।

Corbin Bosch की परफॉर्मेंस पर चर्चा

Corbin Bosch का यह डेब्यू क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट इतिहास में खास जगह दिला दी है।

Read More: Faridabad Gangrape Case: फरीदाबाद में गैंगरेप के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें