Faridabad: गुर्जर महोत्सव में अरुण जोनापुरिया के गीतों ने बांधा समां, उमड़ी भारी भीड़

Faridabad: गुर्जर महोत्सव में अरुण जोनापुरिया के गीतों ने बांधा समां, उमड़ी भारी भीड़

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad:  फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित गुर्जर महोत्सव में प्रसिद्ध गायक अरुण अंबावता जोनापुरिया ने अपने गीतों से ऐसा समा बांधा कि हर कोई झूम उठा। अरुण जोनापुरिया को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उनके गीतों का आनंद लिया। अरुण ने मंच से कहा कि अपनों के बीच आकर गाना हमेशा खास होता है और इससे गीतों में अलग ही रंग आ जाता है। उन्होंने बताया कि गुर्जर महोत्सव की शुरुआत कुछ समय पहले हुई थी, लेकिन आज यह बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्व महसूस होता है। अरुण जोनापुरिया ने पंजाबी समेत कई भाषाओं में गाने गाए। उन्होंने बताया कि पहली बार अपने समाज के लिए एक गीत बनाया और गाया है।

इस प्रेरणा का श्रेय वे अपने परिवार को देते हैं, जहां उनके मामा भी गायक थे। अरुण ने कहा कि गायकी उनके खून में बसी हुई है और वे समाज के लिए कुछ बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। महोत्सव में अरुण जोनापुरिया को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अरुण ने कहा कि यह तो शुरुआत है और आने वाले समय में वे गुर्जर समाज के लिए और भी काम करेंगे ताकि समाज का नाम रोशन हो सके। उन्होंने कहा कि उन्हें जो प्यार मिला है, उसे वे कभी नहीं भूल सकते।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img