उत्तर प्रदेश, नोएडा: “नोएडा कनेक्ट” नामक विंटर कार्निवाल का आयोजन

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा में 21 और 22 दिसंबर को “नोएडा कनेक्ट” नामक विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन नोएडा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। कार्निवाल में नोएडा के क्षेत्रीय उद्योग और व्यापारिक संस्थान अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। यह उद्योगपतियों और व्यवसायियों के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए ऑर्डर प्राप्त करने का एक बेहतरीन मंच होगा।

बता दें कि इस आयोजन का उद्देश्य परिवारों के लिए मनोरंजन और खरीदारी का एक शानदार अनुभव प्रदान करना है। कार्यक्रम का समय दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा, जिसमें खरीदारी के साथ-साथ खानपान और मनोरंजन के भी कई आकर्षण होंगे।जानकारी के मुताबिक इस कार्निवाल में करीब 60 से 70 स्थानीय वेंडर भाग लेंगे, जो विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए कई तरह के विकल्प पेश करेंगे। कार्निवाल का यह पहला संस्करण है, जिसमें कला और शिल्प के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कई कलात्मक विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें मेहंदी आर्ट, वर्ली आर्ट, फैब्रिक पेंट के साथ टैटू आर्ट, मधुबनी आर्ट, गॉड आर्ट, लिप्पन आर्ट और मिट्टी से बनी कलाकृतियां शामिल होंगी। इस दौरान कलाकार अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और दर्शकों को इसकी सुंदरता से रूबरू कराएंगे।

सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल के पास होगा आयोजन
नोएडा के सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल के पास 21 और 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले “नोएडा कनेक्ट” विंटर कार्निवाल में लोगों के लिए खरीदारी, मनोरंजन और खानपान के कई विकल्प उपलब्ध होंगे। इस कार्निवाल में रेडीमेड गारमेंट्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बैग, मोबाइल एक्सेसरीज, टॉयज और हैंडीक्राफ्ट जैसे उत्पादों की प्रदर्शनी और खरीदारी के अवसर होंगे। बच्चों के लिए विशेष रूप से किड्स ज़ोन बनाया जाएगा, जिसमें क्ले क्राफ्ट, ड्राइंग और मनोरंजन के अन्य विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खान-पान के कई स्टॉल लगाए जाएंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img