Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में एंबुलेंस मैन जितेंद्र सिंह शंटी शाहदरा से उम्मीदवार घोषित

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में एंबुलेंस मैन जितेंद्र सिंह शंटी शाहदरा से उम्मीदवार घोषित

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Elections: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शाहदरा विधानसभा से पार्टी ने पद्म श्री जितेंद्र सिंह शंटी को उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। शंटी, जो ‘एंबुलेंस मैन’ के नाम से प्रसिद्ध हैं, अपने समाज सेवा कार्यों के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं और दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में उनके द्वारा किए गए काम की व्यापक सराहना की गई है। पद्म श्री शंटी ने एक खास बातचीत में कहा कि उनके काम को दुनिया ने देखा है और अब वह और तेज़ी से अपने काम को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, “हमने काम किया है और काम ही हमें जनता से वोट दिलाएगा। शाहदरा में सबसे बड़ी दिक्कत पार्किंग की है, और हम इस मुद्दे पर काम करेंगे ताकि लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल सके।”

शंटी ने केजरीवाल जी द्वारा महिलाओं को ₹2100 देने के वादे को पूरा करने की सराहना की और कहा कि लोग वादे करते हैं लेकिन उसे पूरा नहीं करते, जबकि केजरीवाल ने इसे निभाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने उन्हें जो मौका दिया है, वह पार्टी के विश्वास को साबित करने की उनकी जिम्मेदारी बढ़ाता है। शंटी ने जोर देते हुए कहा, “अब मेरा काम और तेज़ होगा और मैं इस चुनाव में पार्टी के विश्वास को गलत साबित नहीं करूंगा।” पद्म श्री जितेंद्र सिंह शंटी की उम्मीदवारी से शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img