Faridabad Protest: फरीदाबाद में ट्रामा सेंटर की मांग को लेकर समाजसेवियों ने किया मुंडन प्रदर्शन

Faridabad Protest: फरीदाबाद में ट्रामा सेंटर की मांग को लेकर समाजसेवियों ने किया मुंडन प्रदर्शन

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad Protest:  फरीदाबाद में ट्रामा सेंटर की मांग और “रेफर मुक्त फरीदाबाद” अभियान के तहत पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे समाजसेवियों ने 13वें दिन सिविल अस्पताल के गेट के पास मुंडन कराकर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोकसभा चुनाव के दौरान छायसां स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी और ट्रामा सेंटर शुरू करने का वादा किया था। लेकिन चुनाव के बाद इस वादे को पूरा नहीं किया गया, जिससे क्षेत्र के मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।

धरने पर बैठे समाजसेवियों ने कहा कि फरीदाबाद में सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों को गंभीर स्थिति में दिल्ली रेफर कर दिया जाता है। इससे न केवल मरीजों की जान पर खतरा बढ़ जाता है, बल्कि उनके परिजनों को भी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में ट्रामा सेंटर की सुविधा होने से इन समस्याओं का समाधान हो सकता है और शहर को “रेफर मुक्त” बनाया जा सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने 13वें दिन विरोधस्वरूप मुंडन कर सरकार को चेतावनी दी कि जब तक फरीदाबाद को अपना ट्रामा सेंटर नहीं मिलता, उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता के हित में है और इसे तब तक समाप्त नहीं किया जाएगा, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।

धरना स्थल पर उपस्थित प्रदर्शनकारियों ने कहा, “यह केवल फरीदाबाद के लोगों की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की आवाज है जो सरकारी सुविधाओं के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पाता। हमारा संघर्ष जारी रहेगा, और सरकार को जनता की इस गंभीर समस्या को हल करना होगा।”

धरने में स्थानीय समाजसेवियों के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपील की कि सरकार इस मुद्दे पर जल्द से जल्द ध्यान दे और वादे के अनुसार ट्रामा सेंटर की सुविधा शुरू करे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img