गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: डीएम ने नोएडा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की

अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक व बैंकर्स मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने डीएम को अवगत कराया कि जिले में 61340 किसान पंजीकृत हैं, जिसके सापेक्ष मात्र 970 किसानों का प्रीमियम काटा गया है। जिले की 99 बैंक शाखाओं में केसीसी बना हुआ है और अभी तक मात्र 21 बैंक शाखाओं ने ही कार्य शुरू किया है। उन्होंने बताया कि रबी 2024 क्षेत्र फसल बीमा काटने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है। जिले में गेहूं की फसल अनुपजाऊ है, जिसका प्रीमियम 1297.50 रुपये प्रति हेक्टेयर है। समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार कर किसानों को जागरूक किया जाए तथा अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में इच्छुक किसानों का बीमा कराया जाए तथा उनके केसीसी खाते से प्रीमियम काटकर पोर्टल पर फीड किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इच्छुक किसानों का प्रीमियम 31 दिसंबर से पूर्व शत-प्रतिशत काटा जाए तथा जो किसान इच्छुक नहीं हैं उनसे लिखित घोषणा पत्र लिया जाए।

Read More: Delhi Crime: बाहरी उत्तरी जिला दिल्ली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 102 अपराधियों को निर्वासित किया

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img