उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में छह चौकी प्रभारी निलंबित, 4 को नोटिस

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा पुलिस कमिश्नर ने मई और जून में अपराध नियंत्रण के लिए किए गए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि कुछ थाना और चौकी प्रभारियों ने अपराध रोकने के लिए अच्छा काम किया है। जबकि कुछ थानों और चौकियों में अपराध को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। कमिश्नर ने इसे काम में लापरवाही माना। उन्होंने 6 चौकी प्रभारियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय एक्शन लेने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी दनकौर, रबूपुरा, नॉलेज पार्क, प्रभारी ईकोटेक-3 को कार्यों में सुधार लाने के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना एक्सप्रेस-वे राघवेन्द्र सिंह नए रिक्रयूटमेंट को ट्रेनी के लिए आरटीसी से अटैच किया गया। इसके अलावा विपिन कुमार थानाध्यक्ष नॉलेज पार्क को मुख्यालय से अटैच किया गया। इस मौके पर सीपी ने जुआ, अवैध शराब, मादक द्रव्यों की बिक्री व तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।

अवैध खनन पर कड़ी करने के निर्देश
खनन पर नियंत्रण रखने व ट्रकों में ओवर लोडिंग की जांच करने को कहा गया। इसके लिए अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था को संबंधित अधिकारियों से समन्वय करके अवैध खनन के खिलाफ एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश दिए। विभिन्न कार्यालयों में स्थानान्तरण नीति के अनुसार नियुक्ति अवधि पूर्ण कर चुके अधिकारी व कर्मी की सूची बनाकर अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय को 15 दिवस में समायोजन करने के लिए कहा गया।

कावड़ यात्रा की करे तैयारी
कावड़ यात्रा को लेकर तैयारी तेज करने के लिए कहा गया। कावड़ रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिहाज से अराजक तत्वों की पहचान और आसपास के क्षेत्र में भी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img