Faridabad Crime: फरीदाबाद में खाना देने में देरी पर वेटर की गोली मारकर हत्या

Faridabad Crime: फरीदाबाद में खाना देने में देरी पर वेटर की गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad Crime: फरीदाबाद में एक शादी समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खाना लाने में देरी होने पर वेटर को गोली मार दी गई। इस घटना में वेटर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना फरीदाबाद के डबुआ चौकी क्षेत्र की है, जहां बड़खल गांव निवासी मुबारिक उर्फ बादशाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक शादी समारोह में वेटर का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह घटना सैनिक कॉलोनी में हुई, जहां मुबारिक को खाना परोसने में देरी होने के कारण विवाद शुरू हुआ।

आरोप है कि टेबल पर बैठे लोग खाने में देरी से नाराज हो गए और जब मुबारिक ने विरोध किया, तो मोहित नाम के शख्स ने उसे गोली मार दी। घायल मुबारिक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। यह वारदात इलाके में सनसनी का कारण बनी हुई है, और डबुआ चौकी पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। इस अमानवीय घटना ने शादी समारोह में सुरक्षा व्यवस्था और समाज में बढ़ती हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img