ग्रेटर नोएडा, नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी

 ग्रेटर नोएडा, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के चेरी काउंटी के पास बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान में 25 – 25 हजार के दो इनामी बदमाश हरप्रीत उर्फ जस्सी और हरप्रीत सिंह उर्फ हनी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वे वांछित भी थे।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बुधवार देर रात बिसरख थाना पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि हरप्रीत उर्फ प्रीत उर्फ जस्सी के खिलाफ 70 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें चोरी, डकैती, हत्या का प्रयास और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस को उत्तर पश्चिमी दिल्ली और एनसीआर इलाके में कई मामलों में उसकी तलाश थी। बिसरख थाना इलाके में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं, हरप्रीत सिंह उर्फ हनी उत्तर पश्चिमी दिल्ली और एनसीआर इलाके में कई संगीन अपराधों में शामिल है। वह एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामलों में भी वांछित था। बिसरख थाना इलाके में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

25-25 हजार रुपये का इनाम था घोषित
डीसीपी के मुताबिक, दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उनके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा और खाली कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों पर लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य संगीन अपराधों के 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img