ग्रेटर नोएडा, नोएडा: महिला ब्रांच मैनेजर ने करोड़ों रुपये का किया गोल्ड घोटाला, दो किलो सोना किया गायब

अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा, नोएडा। सेक्टर -18 स्थित एक गोल्ड स्टोर की महिला ब्रांच मैनेजर पर करोड़ों रुपये के बैंक घोटाले का आरोप लगा है। इस मामले में सहायक ब्रांच मैनेजर ने थाना सेक्टर -20 में ब्रांच मैनेजर और उसके परिवार के केस दर्ज कराया है। साथ ही खुद की हत्या का डर जताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र सिंह निगम ने बताया कि नोएडा के सेक्टर -18 में Trucap Financial Ltd जो कि श्री आई द्वारा मान्यता प्राप्त एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) है। जो गोल्ड लोन देती है। वह कंपनी में सहायक ब्रांच मैनेजर है। कुछ दिन पूर्व स्टोर से एक गोल्ड लोन का पैकेट गायब हुआ था। जो करीब 15 लाख रुपये का था। बाद में पता चला कि पैकेट को ब्रांच मैनेजर ज्योति शर्मा निवासी नोएडा ने चोरी किया था। पूछताछ में उसने स्वीकार भी किया। इस बीच कंपनी के अधिकारियों ने उसकी अपने स्तर पर जांच करने को कहा था। उसने ज्योति शर्मा की जांच की। इस दौरान पता चला कि ज्योति ने स्टोर से करीब दो किलो गोल्ड गायब किया, जिससे उसने करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। ज्योति शर्मा ने पूछताछ करने पर अपनी गुनाह स्वीकार करते हुए जल्द ही सभी पैसा लौटाने की बात कही। लेकिन आज तक पैसा नहीं लौटाया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर ब्रांच मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img