नई दिल्ली: इलाज के दौरान हमला करने के आरोपी को एम्स इंटर्न ने किया माफ

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर : मरीज के इलाज के दौरान इंटर्न पर हमला करने के आरोपी व परिजनों द्वारा माफी मांगने के बाद एम्स दिल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी-बल्लभगढ़) छायंसा की चिकित्सा सेवाएं फिर से सुचारु हो गई हैं।

दरअसल, पीएचसी छायंसा में ड्यूटी पर तैनात एक इंटर्न (जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर) पर एक मरीज के बेटे ने तब हमला कर दिया था, जब वह स्ट्रोक के गंभीर मामले को संभालने की कोशिश कर रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब दो जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर कमरे के अंदर मरीज को सीपीआर दे रहे थे, तब इंटर्न एम्बुलेंस और रेफरल कार्ड की व्यवस्था करने के लिए बाहर निकल गया। तभी मरीज के बेटे ने कथित तौर पर इंटर्न पर हमला कर दिया और धमकी दी कि अगर उसके पिता नहीं बचे तो वह वहां मौजूद सभी डॉक्टरों को मार देगा। घटना वीरवार 5 दिसम्बर की रात की है।

एम्स दिल्ली की प्रवक्ता डॉ रीमा दादा ने बताया कि इंटर्न पर हमले की घटना से नाराज डॉक्टर एम्स प्रशासन से घटना की संस्थागत एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन इस बीच आरोपी ने हमले के पीड़ित इंटर्न से बिना शर्त माफी मांग ली और सुलह करने का अनुरोध किया। इस अनुरोध को इंटर्न ने स्वीकार कर लिया। माफीनामे के दौरान छायंसा पीएचसी के सुरक्षा अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व अन्य डॉक्टर मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच राजीनामा होने के बाद संस्थान ने आरोपी के खिलाफ संस्थागत एफआईआर दर्ज कराने की शिकायत को वापस ले लिया। हालांकि इस संबंध में एम्स के अधिकारियों, गांव के सरपंच, स्थानीय पुलिस और संकाय सदस्यों के बीच उक्त घटना को लेकर एक आपात बैठक भी आयोजित की गई थी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img