नई दिल्ली: चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की चाह में लेह से एम्स दिल्ली पहुंचे 40 बच्चे

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर : केंद्र शासित लद्दाख की राजधानी लेह के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले करीब 40 बच्चों ने रविवार को एम्स दिल्ली का दौरा किया।

भारतीय सेना के विशेष कार्यक्रम के तहत इन बच्चों को एम्स दिल्ली लाया गया। जहां उन्हें चिकित्सा क्षेत्र से परिचित कराने के साथ चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के तरीकों और प्रमुख संस्थानों के लिए प्रवेश परीक्षाओं को पास करने के टिप्स के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बच्चों को वरिष्ठ संकायों से बातचीत करने के साथ एमबीबीएस, नर्सिंग और पैरामेडिक्स के छात्रों से संवाद करने का मौका भी मिला। बता दें कि सेना सीमावर्ती राज्यों में सामुदायिक विकास और सशक्तिकरण परियोजना के तहत स्थानीय बच्चों को करियर सलाह, व्यावसायिक कौशल व अन्य मामलों में मदद करती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img