उद्योग मार्ग, नोएडा: उद्योग मार्ग को मॉडल रोड में जल्द होगा विकसित

अमर सैनी

उद्योग मार्ग, नोएडा। उद्योग मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का कार्य जल्द शुरू होगा, क्योंकि नोएडा प्राधिकरण को सीबीआई से जरूरी अनुमति मिल गई है। उद्योग मार्ग पर 14 साल पहले अंडरग्राउंड बिजली केबलिंग में घोटाले का मामला सीबीआई द्वारा जांचा जा रहा है। जिसके कारण निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सीबीआई से अनुमति लेना जरूरी था। अब सीबीआई ने नोएडा प्राधिकरण को मॉडल रोड निर्माण की अनुमति दे दी है। केवल एक स्थान को छोड़कर, जहां घोटाले से संबंधित साक्ष्य सुरक्षित रखे जाने हैं।

इस मार्ग का निर्माण सेक्टर-1 गोलचक्कर से शुरू होकर सेक्टर-11 झुंडपुरा तिराहे तक किया जाएगा। करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से इसे मॉडल रोड में तब्दील किया जाएगा। जिसमें सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य एक साथ किए जाएंगे। रोड के किनारे सर्विस सेंटर की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे कारों को सड़क के किनारे खड़ा न करना पड़े। जिससे जाम की स्थिति न बने।रोड के डिज़ाइन के तहत मैन कैरिज वे को एक ही स्तर पर विकसित किया जाएगा, जबकि साइड पटरियों पर टाइल्स लगाए जाएंगे। सेंट्रल वर्ज को पतला बनाया जाएगा और ड्रेनों को RCC से पुनर्निर्मित किया जाएगा। मैनहोल्स को सड़क के स्तर में लाया जाएगा। सभी विद्युत लाइनेंन और फाइबर केबल्स को अंडरग्राउंड किया जाएगा। रोड पर लो हाइट पोल लगाए जाएंगे। अवैध वेंडर्स और अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

स्पीड लिमिट 30 प्रति किलोमीटर होगी

निर्माण कार्य के दौरान गोलचक्कर पर बनी अस्थाई पुलिस चौकी को शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि, नए स्थान का अभी निर्धारण नहीं किया गया है। पूरी सड़क पर स्पीड लिमिट 30 किमी प्रति घंटा होगी और अगर कोई चालक इसका उल्लंघन करेगा तो स्पीड मीटर से ऑटोमैटिक चालान जनरेट हो जाएगा। अब सीबीआई से अनुमति मिलने के बाद प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया के तहत कंपनी का चयन कर लिया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img