Faridabad Crime: ESIC अस्पताल में डॉक्टर और दवाइयों की कमी पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

ESIC अस्पताल में डॉक्टर और दवाइयों की कमी पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद स्थित एनसीआर के सबसे बड़े ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और दवाइयों की कमी को लेकर कर्मचारियों ने गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कामगारों ने इलाज में हो रही लापरवाहियों और सुविधाओं की कमी पर रोष व्यक्त किया। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि ईएसआईसी, जो कर्मचारियों के पैसे से संचालित होता है, उनमें से कर्मचारियों को ही इलाज की समुचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर समय पर उपस्थित नहीं होते और जो दवाइयां लिखी जाती हैं, उनमें से आधी ही उपलब्ध होती हैं। मरीजों को बाकी दवाइयों के लिए बाहर भटकना पड़ता है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाए और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि कामगारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img