Noida Crime: नोएडा पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया, मासूम को सुरक्षित बरामद किया

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया, मासूम को सुरक्षित बरामद किया

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना फेस 1 पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में सराहनीय कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर 6 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुरानी दुश्मनी और बदले की भावना से यह साजिश रची थी। जांच में पता चला कि आरोपी ने बच्चे को बहलाकर जंगल में ले जाकर उसकी हत्या की कोशिश की। इसके बाद, उसने खुद को मामले से बचाने के लिए बच्चे के परिजनों के साथ उसकी तलाश में शामिल होने का नाटक किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की चालाकी के बावजूद बच्चे को गाजियाबाद के बाल आश्रम से बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि दो महीने पहले शराब पीने के दौरान हुए विवाद और बेइज्जती का बदला लेने के लिए आरोपी ने यह अपराध किया। उसका मानना था कि बच्चे के गायब होने से उसके पिता और परिवार पर मुकदमा दर्ज होगा, जिससे उसकी पुरानी दुश्मनी पूरी हो जाएगी। साहिबाबाद पुलिस के सहयोग से आरोपी के बताए गए स्थानों से बच्चे का पता लगाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई ने एक मासूम की जान बचाकर अपराधी की साजिश को नाकाम कर दिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img