तीन हजार से अधिक खरीदारों ने पूर्व मंत्री से लगाई गुहार

अमर सैनी

नोएडा। फ्लैटों की रजिस्ट्री के मुद्दे को लेकर गठित नौ हजार आवंटियों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधि उनसे फ्लैट की रजिस्ट्री कराने की अपील करेंगे और बिल्डर व प्राधिकरण अधिकारियों की घटिया हरकतों से भी अवगत कराएंगे। वहीं, आवंटियों को चार दिसंबर को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ होने वाली बैठक का भी इंतजार है। इसमें बिल्डर को दी गई पूरी रकम का ब्योरा दिया जाएगा। आवंटी सौरभ सिन्हा ने बताया कि सांसद डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात के लिए उनके कार्यालय में संपर्क किया गया है। अभी मुलाकात का समय नहीं मिला है।

प्रतिनिधियों ने बैठक के लिए कुछ सवाल तैयार किए हैं। उनके जवाब के लिए उनसे बात की जाएगी। इन सवालों में फ्लैट की रजिस्ट्री मुख्य मुद्दा रहेगा। आवंटी उनसे जानना चाहेंगे कि सांसद ने रजिस्ट्री के मुद्दे पर अधिकारियों से कितनी बार और क्या चर्चा की। कितनी सोसायटियों में रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाए गए। आवंटियों द्वारा पैसा जमा करने के बावजूद प्राधिकरण अधिकारी रजिस्ट्री की प्रक्रिया क्यों शुरू नहीं कर रहे हैं। आवंटियों ने 250 से अधिक आवंटियों के हस्ताक्षर युक्त पत्र सीएम योगी आदित्यनाथ, प्राधिकरण सीईओ, जिलाधिकारी को भेजे हैं।आवंटी नवीन मिश्रा, नवीन दुबे, कपिल देव, ग्रुप कैप्टन कमलेश गुप्ता, नवनीत जौहरी ने बताया कि अगले माह की शुरुआत में विभिन्न सेक्टरों से विशाल रैली निकालने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले 4 दिसंबर को प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम के साथ बैठक होगी। इसमें आवंटियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img