Delhi Crime: शकरपुर पुलिस ने 37 मामलों में शामिल शातिर चोर को दबोचा

Delhi Crime: शकरपुर पुलिस ने 37 मामलों में शामिल शातिर चोर को दबोचा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना पुलिस ने 37 आपराधिक मामलों में वांछित शातिर चोर मोहित उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के अनुसार, आरोपी कल्याणपुरी का रहने वाला है और इसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी को शकरपुर स्कूल ब्लॉक बस स्टैंड के पास बस में जेबकतरी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पीड़ित शाहिद खान, जो मुजफ्फरनगर, यूपी के निवासी और पेशे से बढ़ई हैं, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की बस यात्रा कर रहे थे। आरोपी ने उनकी जेब से मोबाइल फोन चुराया, लेकिन शाहिद ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल राहुल सिंह ने तुरंत उसका पीछा किया और थोड़ी दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस की सतर्कता से एक शातिर जेबकतरा सलाखों के पीछे पहुंचा, जो कई आपराधिक मामलों में शामिल था। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img