Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी ट्रैफिक को हटाया

लाखन सिंह यादव डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त
लाखन सिंह यादव डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यातायात प्रबंधन में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें पुलिस उपायुक्त यातायात से हटाकर पुलिस उपायुक्त पुलिस लाइन नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि सितंबर माह में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान एक्सप्रेसवे से एक्सपो मार्ट तक जाम की समस्या का उचित समाधान न करने और जाम खुलवाने के लिए ड्रिल के प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण यमुना प्रसाद पर यह कार्रवाई की गई है। इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान यातायात व्यवस्था को सही ढंग से न बनाए रखने के कारण उन्हें फटकार लगाई गई है।

लाखन सिंह यादव डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त
वहीं, लाखन सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में एसीपी संजीव कुमार विश्नोई को रिजर्व पुलिस लाइन से एसीपी यातायात के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसीपी 1 ग्रेटर नोएडा पवन कुमार, यातायात निरीक्षक प्रफुल श्रीवास्तव और थाना प्रभारी नॉलेज पार्क को निंदा प्रविष्टि (कदाचार) दी गई है।

थाना प्रभारी निलंबित, एसीपी लाइन हाजिर
थाना दादरी क्षेत्र में एक कंटेनर में प्रतिबंधित पशु का मांस ले जाए जाने की घटना के संबंध में पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। डीजीपी मुख्यालय और पुलिस आयुक्त द्वारा लगातार दिए जा रहे निर्देशों और आदेशों का उल्लंघन करते हुए अनियमितता पाए जाने पर थाना प्रभारी दादरी सुजीत उपाध्याय को निलंबित और एसीपी दादरी अमित प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच अपर पुलिस उपायुक्त यातायात को दी गई है।

कोल्ड स्टोरेज की होगी जांच
नोएडा पुलिस आयुक्त ने एक्सप्रेसवे में लगातार ड्यूटी लगाने और चेकिंग करने के निर्देश जारी किए हैं और संयुक्त टीम बनाकर कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के सभी कोल्ड स्टोरेज की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें