रिलायंस स्मार्ट बाजार से 25 लाख रुपये का माल चोरी

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-38ए जीआईपी मॉल स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार से 25 लाख रुपये का माल चोरी हो गया है। स्टोर मैनेजर ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्टोर के ही पूर्व कर्मचारियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-38ए जीआईपी मॉल स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार के एसिस्टेंट मैनेजर हैं। उनके मुताबिक 1 जुलाई से 18 नवम्बर 2024 तक उनके स्टोर से लगातार घी के डिब्बे, बादाम, काजू, बटर, लोशन, कीमती कपड़े व अन्य सामान चोरी हो गए। साढ़े चार महीने में स्टोर से चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। मैनेजर के मुताबिक स्टोर में लगातार चोरी हो रही थी, जिसके चलते लगातार घाटा हो रहा था। जब जांच की गई तो चोरी होने का पता चला। मैनेजर ने अपने स्टोर के ही कुछ कर्मचारियों पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।इस संबंध में पुलिस का कहना है कि रिलायंस स्मार्ट बाजार के एसिस्टेंट मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img