रैगिंग जा विरोध करने पर सिनियर छात्रों ने तोड़ा जूनियर का दांत, वीडियो वायरल

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा की महर्षि विश्वविद्यालय में एक चौंकाने वाला रैगिंग का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सिनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के साथ मारपीट और रैगिंग का मामला सामने में आया है। पीड़ित छात्र ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 13-14 अक्टूबर की रात लगभग 3 बजे आदर्श त्रिपाठी और उनके सहपाठी अपने कमरा नंबर 411 में विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान कमरा नंबर 311 के कुछ सिनियर छात्र – पीयूष कुमार, विशाल तिवारी, विशाल मिश्रा, शुभांश ठाकुर, राज सुमन, विक्रम राव, दीपांशु वर्मा और राज दुबे – जबरन कमरे में घुस गए। पीड़ित छात्र के अनुसार, सिनियर्स ने पहले रैगिंग शुरू की और विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट की। इस हमले में पीड़ित का एक दांत टूट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img