Delhi: दिल्ली के शाहदरा इलाके में दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग

दिल्ली के शाहदरा इलाके में दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा डिस्टिक के थाना फर्श बाजार इलाके के सर्कुलर रोड में दुकान से बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर एक युवक द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। तीनो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनाें ने अपने चेहरे पर नकाब लगाया हुआ था और तीसरा युवक बिना नकाब का था।जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रात को करीब 2:30 जानकारी मिली की गाड़ी में आग लग गई है।जब मौके पर जाकर देखा तो एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर पूरी तरह जल चुकी थी। आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें पता लगा कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर गए थे। जिसमें एक युवक ने अपने हाथ में पेट्रोल की बोतल ले रखी थी। युवक ने वहा खड़ी मोटरसाइकिल पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जब गाड़ी में आग भड़की तो तीनो बाइक पर सवार होकर भाग गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी आधार पर जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img